औरैया, जनवरी 22 -- फफूंद। कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में बीते शनिवार से एक आक्रामक बंदर लोगों के लिए दहशत का कारण बना हुआ है। एक ही दिन में सात लोगों को काटकर घायल करने के बाद मोहल्लेवासियों ने किसी तरह बंदर को एक मकान के कमरे में बंद तो कर दिया, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी उसे पकड़ने की कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी है। बंदर के हमले में घायल मनोज दुबे ने मोहल्ले के युवाओं की मदद से बंदर को अपने मकान के बाहरी कमरे में बंद किया, जिससे और लोगों के घायल होने से बचाया जा सका। इसके बाद भी वन विभाग और नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालात यह हैं कि मकान मालिक और उनके परिजन डर के साए में रह रहे हैं। परिजन बंदर को भोजन-पानी देने के साथ ही उसके बाहर निकलने से रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। मनोज दुबे का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.