मऊ, मई 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुए विवाद में शामिल कुल सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरहजपुर निवासी गुड्डू उर्फ वीरेंद्र, ग्राम बरडीहा निवासी उमेश यादव, दिनेश यादव एवं रोहित यादव, ग्राम सुरूरपुर निवासी ठाकुर प्रसाद, हरेंद्र कुमार तथा मोनू कुमार को हुए आपसी विवाद के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। साथ ही कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...