फतेहपुर, अप्रैल 21 -- हथगाम,संवाददाता। सुल्तानपुर घोष थाना के रतनसेनपुर गौती गांव में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। एक -दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। मारपीट में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं। वहीं हमले का 34 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें सात लोग एक- दूसरे पर वार करते दिख रहे हैं। 34 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में लाठियों से 18 वार होते दिख रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ऐसे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दोनों तरफ से 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी संतोष कुमार पासवान 17 अप्रैल को अपने दोस्त आशीष कुमार की बारात में शामिल होने के लिये अफोई गांव गया था। बारात के दौरान रंजिश को लेकर बारात में शामिल सलेमपुर मंडवा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.