लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- पशुओं को रोगों से बचाव के लिए अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। 45 दिनों के इस अभियान की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। 10 मार्च तक जिले के सात लाख से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए 45 टीमों का गठन किया गया है। इसकी मानीटरिंग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.दिनेश सचान व टीकाकरण की नोडल अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉ. हनी सक्सेना ने बताया कि पशुओं को मुहपका व खुरपका रोग से बचाव केलिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। 45 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों को टीका लगाएंगी। टीका लगाने के लिए 45 टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया खुरपका व मुहपका रोग वायरस जनित है। रोग की चपेट में आने से पशु चारा नहीं खा पाते हैं। पशुओं में दूध भी कम...