मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में हाईस्कूल की सात लाख से अधिक बेटियों के लिए सुरक्षा किट भेजी गई है। शिक्षा विभाग पहली बार ऐसा सुरक्षा किट उपलब्ध करा रहा है।सुरक्षा किट में लड़कियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी कई चीजें मौजूद हैं। इसमें तौलिया, हैंडवॉश, सैनिटरी पैड, डिटॉल, सेनिटाइजर, कॉटन समेत कई चीजें शामिल हैं। मुजफ्फरपुर जिले में 80 हजार से अधिक बेटियों के लिए सुरक्षा किट आई है। स्कूलों में बच्चियों के बीच इसके वितरण का निर्देश दिया गया है। यह किट बच्चियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए दिया गया है।हर बुधवार को इससे जुड़ी एक कक्षा भी होगी :राज्यस्तरीय कार्यशाला में शामिल और मास्टर ट्रेनर जूली कुमारी ने बताया कि सभी हाईस्कूलों में हर बुधवार को इससे संबंधित एक कक्षा भी होनी है। इसमें सुरक्षा किट के उपयोग क...