बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। थाना मटौंध पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर रुपये व आभूषण चोरी की घटना खुलासा करते हुए शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के करीब सात लाख रुपये के आभूषण, नगदी व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। थाना मटौंध के दीपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे ने 25 अप्रैल को सूचना दी कि रात में उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नगद रुपए चोरी कर लिये गए हैं । रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। रविवार रात मुखबिर की सूचना गवाईन नाला के पास से आरोपी जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब सात लाख रुपए के आभूषण व नगद रुपए के साथ अवैध तमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.