सात लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी
नोएडा, अक्टूबर 3 -- नोएडा। बहलोलपुर में शुक्रवार को आयोजित ओपन कुश्ती में सात लाख रुपये इनामी राशि की कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में कई कुश्तियां होने के कारण देर रात तक स्पर्धाएं हुईं। दंगल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। कुल 125 कुश्तियां हुई। दंगल की सबसे बड़ी 7 लाख इनामी राशि की कुश्ती भारत केसरी पहलवान शेरा गुर्जर और भारत केसरी पहलवान दिनेश गुलिया के बीच हुई। दोनों पहलवानों में जोरदार टक्कर हुई। आखिरकार कुश्ती का परिणाम नहीं निकल पाया। इनामी राशि दोनों पहलवानों के बीच बांट दी गई। इस मौके पर कई गणमान्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.