घाटशिला, मार्च 26 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम मामलों में चर्चित राज भक्त को बुधवार को दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा पुलिस की मदद से गिरफ़्तार कर लिया। इस मामले को लेकर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुण्डा ने कहा कि साउथ वेस्ट दिल्ली साइबर थाना से तीन सदस्यीय टीम साइबर मामलों को लेकर जादूगोड़ा थाना पहुंची। जिसके बाद राज भक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की गई। जिसमें इंचड़ा गांव में उसके घर से राज भक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। घाटशीला न्यायालय में उपस्थित कराने के बाद ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस को सुपुर्द किया गया। दिल्ली स्थित साइबर थाना कांड संख्या-2026, बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। हालांकि दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम में हेड कांस्टेबल विनोद, हरेंद्र, प्रवीण के साथ जादूगोड़ा थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.