सहारनपुर, जून 24 -- लखनऊ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सहारनपुर में चल रहे कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने आने लगी है। पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त जांच में कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी मिली। जांच के दौरान सात लाइब्रेरी, तीन होटल और दो ढाबों में गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके बाद संचालकों को तीन दिन के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिले में 200 से अधिक कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं, जबकि इनमें से अधिकांश का पंजीकरण और नवीनीकरण वर्षों से नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- तालों में कैद रहे कोचिंग सेंटर, लौटे छात्र-छात्राएं विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2007-08 से 2014-15 तक जिले में 210 कोचिंग से...