बलरामपुर, दिसम्बर 23 -- जरवा,संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के रेंजों में चल रही वन्यजीवों की गणना का कार्य पूरा हो गया है। विभागीय पोर्टल पर बाघ, तेंदुआ व अन्य वन्यजीवों का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे कदम उठाया जाएगा। इस सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तुलसीपुर व रामपुर समेत सातों रेंजों में चल रहे बाघ गणना मंगलवार को समाप्त हो गई। वन कर्मियों ने टीम बनाकर सातों रेंजों के सात-सात बीटों में वन्यजीवों के मल, पद चिन्ह, कुरेद व प्राकृतिकवास आदि की जानकारी जंगल में 5 किलोमीटर की सीमा निर्धारित कर पैदल चलकर कंपास दूरबीन व अन्य उपकरण के माध्यम से जुटाई है। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि तुलसीपुर रेंज के 7 बीटों में वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, धर्मेंद्र वन रक्षक वागीश नंदन, चंद्रभान, अप्पू आदि की चार सदस्यीय टीमों ने वन्य ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.