कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। ई-रिक्शा और ई-ऑटो की अराजकता से जाम से जूझ रहे शहरियों को राहत देने के लिए यातायात पुलिस ने पंजीकरण अभियान शुरू किया है। शहर को सात रंगों और जोन में बांटकर ई-रिक्शा और ई-ऑटो चलेंगे। इसके लिए कलर क्यूआर कोड वाले स्टीकर लगे ई रिक्शा और ई ऑटो चलेंगे। इसकी निगरानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) से होगी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बुधवार को ट्रैफिक लाइन से ई-ऑटो पर कलर क्यूआर कोडयुक्त स्टीकर चिपकाकर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए पंजीकरण अभियान की शुरुआत करते हुए। पहले दिन शहर में 407 लोगों ने पंजीकरण कराया। डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पंजीकरण के लिए ट्रैफिक लाइन में दो काउंटरों के साथ शहर के सात जोन के 37 थानों में पंजीकरण कराकर कलर क्यूआर कोडयुक्त पट्टी निशुल्क दी जाएगी। एडीसीपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.