नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, का. सं.। न्यू उस्मानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांधी नगर निवासी 22 वर्षीय अनस उर्फ वसीम के रूप में हुई है। उसके पास से झपटमारी के सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पांच मार्च की रात न्यू उस्मानपुर थाने की टीम जीरो पुश्ता इलाके के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक बाइक सवार दो लोगों का पीछा कर रहा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद हमजा बताया। वह इंजीनियरिंग का छात्र है। उसने बताया कि वह एक ऑटो से जा रहा था, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने अचानक उसका मोबाइल फोन झपट लिया और भागने लगे। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर बाइक पर पीछे बैठे झपटमार को धरदबोचा। इस दौरान उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.