गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट सेंटर (नेल्स) में सोमवार को चिकित्सा शिक्षकों के लिए कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सात मेडिकल कॉलेजों से आए 28 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन बीआरडी के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में सीपीआर तकनीक किसी भी मरीज की जान बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मेरठ, झांसी, सैफई, जालौन, प्रयागराज, कानपुर व राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के मेडिकल कॉलेज से चार-चार शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में डा. सतीश कुमार, डा. नरेंद्र देव, डा. शहबाज, डा. संजीव, डा. बेचन गौतम, डा. अमृता और डा. दुर्गेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.