बाराबंकी, मार्च 2 -- रामनगर। सत्ता बदली, सियासत बदली पर नहीं बदली तो क्षेत्र के बेरिया डबल नहर पर बना संकरा पुल की किस्मत। क्षेत्र के बेरिया डबल नहर पर 40 वर्ष पुराने हो चुके संकरे पुल के चौड़ीकरण की दिशा में आज तक पहल नहीं की गई। काफी जर्जर हो चुके पुलस से वाहनों को आने जाने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की माने को सिंचाई विभाग की उदासीनता कहीं किसी बड़े हादसे का सबब न बन जाए। चालीस वर्षों पुराना यह पुल काफी कमजोर बताया जा रहा है, जिसे चौड़ा करने की जरूरत आज तक विभागीय अधिकारियों ने नहीं सोची। त्रिलोकपुर-भयारा मार्ग पर बेरिया के पास बना यह पुराना पुल मात्र तीन मीटर चौड़ा है, जबकि पुल के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। ऐसे में बड़े वाहनों का निकलना असंभव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर आवागमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.