इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा। मंगलवार की शाम को अचानक मौसम बिगड़ गया। पहले आंधी चली और फिर झमाझम बारिश हुई, ओले भी गिरे। इस दौरान लगभग 7 मिनट चली आंधी ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ गिरे। बिजली के पोल टूटे और टीन टप्पर उड़ गए। कचहरी में वकीलों की चैंबर क्षतिग्रस्त हुए। इस आंधी से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई जो देर रात तक बहाल होने की उम्मीद है। अकेले शहरी क्षेत्र में बिजली के 45 पोल गिर गए। आपदा प्रबंधन ने हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक बताई है लेकिन लोगों का कहना है कि यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा से कम नहीं होगी। हालांकि कुल 20 मिनट तक आंधी और बारिश होती रही लेकिन इससे नुकसान काफी हुआ। इस आंधी में जसवंतनगर क्षेत्र में एक महिला और एक बालक घायल हो गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में बिजली व्...