हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। विकसित भारत जी रामजी आजीविका मिशन कर्मचारी लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान को लेकर कार्यबहिष्कार पर अड़ गए हैं। संविदा कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए सांसद जयप्रकाश रावत को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रशासन को अल्टीमेटम जारी कर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जुलाई 2025 से अब तक ग्राम रोजगार सेवक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को मानदेय नहीं मिला है। दीपावली के बाद अब होली पर भी वेतन न मिलने से परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने इसे संविधान के "जीवन के अधिकार" के विपरीत बताते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शासन स्तर के विभागीय जिम्मेदारों से मिलकर भी स्थिति की जानकारी दी जा चुकी है, पर अब तक कोई समाधान नहीं निकला ...