कानपुर, मई 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे को वक्फ की संपत्ति पर कब्जा कराने के आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। सभाजीत को 12 सितंबर की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर दूसरे दिन जेल भेजा था। परेड के नवाब इब्राहिम हाता निवासी मोईनुद्दीन आसिफ जाह ने ग्वालटोली थाने में बतौर मुतवल्ली मुकदमा दर्ज कराया था। बतौर आरोप सिविल लाइंस स्थित 13/387, 13/388 और 13/390 की संपत्ति नवाब मंसूर अली की थी। वर्ष 1911 में हाफिज हलीम को यह संपत्ति 99 वर्ष के पट्टे पर दी गई थी। संपत्ति 2010 तक प्रयोग की जा सकती थी। जिसके बाद यह पुन: वक्फ संपत्ति हो गई। आरोप है कि अखिलेश दुबे ने साथियों संग मिलकर वक्फ संपत्ति पर कब्जा कर लिया। इसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा ने भी मदद की। आरोप है कि अप्रैल 2024 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.