संभल, दिसम्बर 10 -- सात माह से ठप पड़े शहर के सबसे व्यस्तम चन्दौसी चौराहे के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य बुधवार से शुरू हो जाएगा। लंबे इंतजार और निराशा के बाद मंगलवार को पीडब्लूडी ने निरीक्षण के बाद निर्माण सामग्री पहुंचा दी है। बुधवार को नाले की सफाई के साथ इसका काम शुरू करा दिया जाएगा। हिंदुस्तान के 'घंटी बजाओ अभियान' के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। लोग अब विश्वास के साथ देख रहे हैं कि उनका चौराहा जल्द ही व्यवस्थित, चौड़ा और आकर्षक बनकर शहर की शान बढ़ाएगा। पिछले चार दिन से हिन्दुस्तान अखबार में 'घंटी बजाओ अभियान' के तहत चौराहे की बदहाली और रुके निर्माण कार्य को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। अभियान का असर तेजी से दिखा और संबंधित विभाग हरकत में आया। लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस चौराहे को अब नया रूप देने की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.