पटना, जनवरी 1 -- जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव सात माह बाद गुरुवार को राबड़ी आवास पहुंचे। मां राबड़ी देवी को 67वें जन्मदिन की बधाई दी। मां के साथ केक काटा और सोशल मीडिया पर फोटो के साथ अपनी भावना व्यक्त की। साल के पहले दिन की दोपहर में शुभकामना देने पहुंचे बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को देख राबड़ी की आंखें नम हो गईं। तेजप्रताप लगभग एक घंटा यहां रहे। राबड़ी ने उन्हीं का लाया केक काटा। पार्टी और परिवार से दोबारा नाता जोड़ने की सीख दी। भाव-विह्वल हुए तेजप्रताप ने एक्स पर लिखा कि मां परिवार की आत्मा हैं और कठिन समय में भी उनके साथ खड़ी रहीं। हम धन्य हैं, क्योंकि हमारे पास आप हैं। दरअसल मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद दिल्ली में सांसद पुत्री मीसा भारती के बंगले पर हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.