बलिया, मई 19 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मौत के करीब सात माह बाद कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को महिला की लाश को कब्रिस्तान से निकाला गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय को अवगत कराया जायेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर दस जगह चोट के निशान मिले मामले का विवरण खेजुरी थाना क्षेत्र के रुपवार तवायफ निवासी 27 वर्षीय नसीमा की शादी साल 2018 में इलाके के मझवलिया निवासी अफरोज शाह से हुई थी। बताया जाता है कि नसीमा बलिया शहर के बहेरी गांव अपनी मौसी के यहां गयी थी। वहीं पर सात अक्तूबर 2025 को उसकी मौत हो गयी। मौसी के परिवार के लोगों पति अफ...