जमशेदपुर, जुलाई 22 -- टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा एक बार फिर उठा है। एआईटीयूसी के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (पीएफ कमिश्नर) से मुलाकात कर जनवरी 2026 से लंबित पीएफ दावों के शीघ्र निपटारे की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। एआईटीयूसी महासचिव रामजीवन कामत के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के सात महीने बाद भी पीएफ राशि नहीं मिली है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद कर्मचारियों को उनका वैधानिक भुगतान समय पर मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स के रिटायर मजदूरों के पीएफ भुगतान का मामला एटक ने एक बार फिर उठाया पीएफ कमिश...