कन्नौज, जून 14 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नवंबर 2025 में हुए सड़क हादसे के मामले में न्यायालय के आदेश पर करीब सात माह बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने ट्रक चालक और वाहन मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। नई दिल्ली निवासी सत्यजीत कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय राजकुमार सिंह ने दर्ज कराई गई तहरीर में बताया कि 23 नवंबर 2024 को वह अपनी पत्नी विभा सिंह तथा पुत्र गौरव सिंह और हर्ष सिंह के साथ कार से लखनऊ में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार उनका पुत्र हर्ष सिंह चला रहा था। यह भी पढ़ें- 'हादसे में दिव्यांग हुए चालक को 21.15 लाख का मुआवजा दें' आरोप है कि दोपहर करीब 1:35 बजे जब उनकी कार थाना ठठिया क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 197 किलोमीटर प्व...