सात माह बाद जिले को मिले सीएमओ, डॉ. वेद प्रकाश होंगे नए सीएमओ
हाथरस, मई 31 -- हाथरस। शासन द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के लगभग दो दर्जन जिलों में तैनात मुख्य चिकत्सा को बदल दिया। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कई जिलों में सीएमओ को एक जिले से दूसरे जिले में सीएमओ के ही पद पर तैनाती दी गई है, जबिक कई ऐसे एसीएमओ हैं जिन्हें सीएमओ बनाया गया है। इसी के तहत हाथरस जिले में सात महीने बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तैनाती हो सकी है। अभीतक हापुड़ में तैनात रहे कार्यवाहक सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। बीते साल अक्टूबर महीने में पूर्व सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से शासन द्वारा हाथरस में किसी भी सीएमओ की तैनाती नहीं दी गई थी। जिसके बाद से ही जिले में तैनात एसीएमओ डॉ. राजीव रॉय कार्यवाहक सीएमओ कार्य देख रहे थे। उन्होंने कार्यवाहक सीएमओ के रुप में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.