आगरा, मार्च 22 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कार्रवाई की। एक मासूम की मौत के मामले में लापरवाही पर क्लीनिक सील किया गया है। जबकि संचालन में लापरवाही पर पैथोलॉजी लैब पर नोटिस चस्पा कर जबाव मांगा गया है। उचित जवाब नहीं दिए जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोरों के गांव फरीदनगर निवासी सात माह के मासूम धीरज की बरकुला रोड स्थित निजी चिकित्सक जगदीश के क्लीनिक पर उपचार लेने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों के आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घटना का संज्ञान लिया। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक के क्लीनिक पर जांच पड़ताल की। बिना पंजीकरण के संचालित मिलने पर नोडल अधिकारी डा. कुंवर उत्कर्ष व उनकी टीम ने क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की। नोडल अधिकारी ने बताया कि रवि कु...