कन्नौज, मार्च 9 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में बेटे के प्रेम विवाह करने से नाराज सास-ससुर ने सात माह की गर्भवती पुत्रवधु को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ठठिया पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है। मैनपुरी जनपद निवासी पीड़िता ने ठठिया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसने करीब नौ महीने पहले खानपुर मौजा के मिरूउन मड़ा गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही उसके सास-ससुर इस रिश्ते से नाराज रहते थे और आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। बीते रविवार की रात सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी। मारपीट में घायल हुई पीड़िता इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंची, जहां उसका उपचार कराया गया। सोमवार सुबह पीड़िता ठठिया थाने पहुंची औ...