रुडकी, जून 11 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस और सीआईयू की टीम ने कलियर दरगाह क्षेत्र से अपहृत सात माह के मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण करने वाली एक दिव्यांग महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बच्चे को सहारा बनाकर भीख मांगने के लिए बच्चे का अपहरण किया था। पुलिस ने बच्चे को परिनजों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार से किडनैप बच्ची का दिल्ली से सुराग, यूपी के दंपति चला रहे थे नेटवर्क; 5 लाख में मासूम का सौदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...