उन्नाव, फरवरी 17 -- उन्नाव। भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की वास्तविक आधारशिला है। यह अभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा प्रदान करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया, जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। मंडल स्तर पर 7 मार्च से 13 अप्रैल तक 24 घंटे के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। बूथ स्तर पर दो विशेष सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। विधायक आशुतोष शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, राधे श्याम रावत, प्रभान शंकर दीक्षित, गंगा प्रसाद वर्मा, निवर्तमान जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.