बरेली, मई 5 -- जनगणना-2027 के तहत स्व गणना के प्रचार-प्रसार के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि यूपी में 7 मई से 21 मई तक स्व गणना होगी। जनगणना अधिकारी के घर पर आने से पहले पोर्टल पर जाकर स्व गणना कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग के अंतर्गत सभी कार्मिकों से स्व गणना करवाना सुनिश्चित करें। आम जनता को भी अधिक से अधिक स्व गणना के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि सभी लेखपालों व ग्राम सचिवों की ट्रेनिंग करवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों का स्व गणना को प्रोत्साहित करें। यह भी पढ़ें- स्व जनगणना के लिए लोगों को करें प्रशिक्षित : डीएम निगम भी आगे आकर लोगों से स्वगणना कराए। आशा संगिनी को भी इससे जोड़ने के लिए कहा गया। निर्देश दिया कि आईएमए के डॉक्टरों, उ...