मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- सात मई से प्रारंभ होने जा रही स्व-जनगणना को लेकर पालिका सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान नामित सभासदों एवं निर्वाचित सभासदों के साथ जनगणना प्रक्रिया, जागरूकता अभियान और नागरिक सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने कहा कि स्व-जनगणना एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करेंगे। इससे आंकड़ों की पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की बैठकें और संबंधित कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- तैयार रहिए! 1 मई से राजस्थान में जनगण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.