आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनगणना को लेकर बैठक हुई। जनगणना का प्रथम चरण 7 से 21 मई तक चलेगा। इस दौरान अधिकारियों को ऑनलाइन स्वगणना विषयक प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सुगम होगी। स्वगणना जनगणना-2027 की एक नई सुविधा है, जो जनगणना अधिकारी के उनके घर आने से पहले अपने घरेलू डाटा को ऑनलाइन भरने, जमा करने की अनुमति देती है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना में आम नागरिक 7 मई से 21 मई के बीच आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की गणना कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना : कल से घर बैठे अपनी पूरी जानकारी भरें जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.