सहारनपुर, मई 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को देवबंद पहुंचकर विशाल जनसभा के माध्यम से जनपद में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह भी पढ़ें- वाटर बॉडी पर बने टूलेन ब्रिज समेत 613 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगीमुख्यमंत्री का दौरा मुख्यमंत्री का यह दौरा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देवबंद स्थित सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सिल्वर पैराडाइज के निकट मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, हेलीपैड और साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। रविवार को पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस...