अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि सात मई को जिले के सभी 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएं। वंचित रहने वालों को मॉप-अप दिवस 14 मई को अनिवार्य रूप से दवा खिलाई जाएगी। यह दवा बच्चों को पेट के कीड़े से बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां प्रभारी सीएमओ डॉ. अरविंद पांगती, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...