बरेली, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 15 फरवरी को सात मंगलकारी योगों में मनाई जाएगी। आचार्य मुकेश मिश्रा के मुताबिक महाशिवरात्रि पर एक साथ सात शुभ संयोग रहेंगे। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग रहेगा। इसके अलावा, व्यतिपात योग, वरियान योग भी रहेगा। सूर्य-बुध कुंभ राशि में बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। शुक्र-बुध लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे। वही सूर्य-शुक्र शुक्रादित्य राजयोग भी बनेगा। महाशिवरात्रि श्रवण नक्षत्र में पड़ रही है, जो भगवान शिव का प्रिय नक्षत्र भी है। जिसके चलते महाशिवरात्रि पर की गई पूजा को अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इन दुर्लभ योगों में भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से भाग्य में वृद्धि होगी और जीवन के समस्त दुखों का निवारण होगा। महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी व्यापिनी रात्रि में मनाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.