सात बोटा लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार
कुशीनगर, जून 24 -- पडरौना। पडरौना कोतवाली पुलिस ने चोरी के 07 सागौन की लकड़ी के बोटे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उसकी कीमत 31 हजार रूपये बताई जाती है। पुलिस ने संबंधित चोरी की 07 बोटे सागौन की लकड़ी के साथ चन्दन प्रसाद गोंड पुत्र स्व. राजदीप प्रसाद गोंड निवासी ग्राम पाकड़ पोस्ट खैर पोखरा थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार व मोनू कुमार गिरि पुत्र दिनेश गिरि निवासी करमहवा पोस्ट सिंगापट्टी कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, दरोगा प्रदीप कुमार, सिपाही राजेश यादव, आदित्य राजभर, प्रेम सागर व अंकुर यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.