सात बैंक यूनियनों की हड़ताल से जिले में 70 करोड़ का कारोबार प्रभावित
जामताड़ा, सितम्बर 11 -- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को हुई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर जामताड़ा में भी व्यापक रहा। जिले की करीब 70 बैंक शाखाओं में ताला लटका रहा। हड़ताल के कारण करीब 70 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। सब-स्टाफ, क्लेरिकल स्टाफ से लेकर स्केल-III तक के अधिकारी हड़ताल में शामिल रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) से संबद्ध सातों बैंक यूनियनों के आह्वान पर बैंककर्मियों ने कामकाज का बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस समेत नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। आईसीआईसीआई, एक्सिस, बंधन और एचडीएफसी बैंक समेत विभिन्न बैंकों की शाखाओं में भी कामकाज प्रभावित रहा. यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.