प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिले में सात बीडीओ के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। सीडीओ हर्षिका सिंह के आदेश पर सभी को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।संयुक्त खंड विकास अधिकारी डॉ. कंचन यादव को धनूपुर से कौंधियारा भेजा गया है। वहीं बीडीओ अनीस अहमद को मांडा-चाका से हंडिया में तैनाती दी गई है और सैदाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। करछना और कौंधियारा में तैनात अमित मिश्र को मांडा में तैनाती दी गई है और करछना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं हंडिया में तैनात राजेश कुमार को चाका में नई तैनाती दी गई है। यह भी पढ़ें- जिले में कई एसडीएम हुए इधर से उधर सैदाबाद में तैनात पवन कुमार को मऊआइमा में तैनाती दी गई है। मऊआइमा में तैनात उमेश सिंह को धनूपुर में तैनाती दी गई है और प्रताप...