गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने मसूरी क्षेत्र के ढबारसी गांव में स्थित पैतृक जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली के तुर्कमान गेट निवासी सलीम ने मसूरी थाने में शिकायत देकर बताया कि ढबारसी गांव के खसरा संख्या 1065 और 1067 में करीब सात बीघा जमीन उनके पिता रुस्तम और माता खातून बेगम के नाम दर्ज है। इसी जमीन पर वह पार्किंग का संचालन करते हैं। बीती 20 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि तरायिब, हुसैन और वाहिद ने उनकी पार्किंग पर जबरन कब्जा कर लिया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो तीनों ने उन्हें चले जाने को कहा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने रात में डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सलीम का आरोप है कि अगले द...