संभल, अप्रैल 21 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में सोमवार दोपहर एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। कुछ ही मिनटों में एक गरीब किसान की सालभर की मेहनत आग की लपटों में समा गई और उसके सपनों की पूरी फसल राख बन गई। गांव निवासी किसान नेपाल पुत्र प्रेमपाल ने दूसरों का खेत सात हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से लेकर बड़ी उम्मीदों के साथ गेहूं की खेती की थी। कर्ज और जिम्मेदारियों के बोझ के बीच उसने दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार की थी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उसने गेहूं काटकर इकट्ठा किया और थोड़ी देर के लिए खाना खाने घर चला गया। यह भी पढ़ें- आग में झुलसी किसान की मेहनत, डेढ़ बीघा अरहर फसल व सैकड़ों पेड़ राख लेकिन जब वह वापस खेत पर लौटा, तो सामने जो दृश्य था, उसने उसे अंदर तक तोड़ दिया। खेत में भीषण आग धधक रही थी और उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.