कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में आलू के लगातार गिरते दाम किसानों के लिए गंभीर संकट बनते जा रहे हैं। लागत भी नहीं निकल पाने से किसान अब खड़ी फसल को खेत में ही जुतवाने को मजबूर हो रहे हैं। ताजा मामला चंदरपुर गांव का है, जहां किसान गोकुल राठौर ने अपने 7 बीघा खेत में खड़ी आलू की फसल को जुतवा दिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर निवासी किसान गोकुल राठौर ने बताया कि आलू की खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी समेत भारी लागत आती है, लेकिन वर्तमान में मंडी में आलू का भाव मात्र 100 से 150 रुपये प्रति पैकेट रह गया है। वहीं, खेत से आलू खोदकर मंडी तक पहुंचाने में ही लगभग 100 रुपये प्रति पैकेट का खर्च आ रहा है। ऐसे में किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा, बल्कि नुकसान और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.