पीलीभीत, फरवरी 4 -- पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया में बीएलओ एप का प्रयोग कर बेहतर कार्य करने वाले आठ बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्मानित किया। पूरनपुर ब्लॉक के सिमरिया ताल्लुक महाराजपुर के बीएलओ विनय कुमार को पहले स्थान पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। दूसरे स्थान पर मरौरी ब्लॉक के चिड़ियादाह के संतोष कुमार को आठ हजार, पूरनपुर में अभयपुर जगतपुर के बीएलओ रघुनंदन प्रसाद का तीसरे स्थान पर छह हजार रुपये दिए है। बीसलपुर की रसियाखानपुर की बीएलओ तरन्नुम, पूरनपुर के धरमापुर के देवेंद्र कुमार गुप्ता को तीन तीन हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार में अमरिया के करगैना करगैनी निवासी सूर्यप्रकाश, पूरनपुर के महाराजपुर ग्राम पंचायत के सिद्धार्थ वर्मा और बिलसंडा की ग्राम पंचायत मुड़िया बिलहरा धर्मपा...