नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा के संगठन में हुए बदलाव को लेकर तंज कसा और तीखा हमला बोला। अपनी विशिष्ट शैली में अखिलेश ने भाजपा के नए संगठनात्मक बदलावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देखिये, भाजपा ने सात बार के सांसद (पंकज चौधरी) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और पांच बार के विधायक (नितिन नवीन) को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान दी है। अखिलेश ने एक बार फिर यह बताने की कोशिश की कि केंद्र और यूपी भाजपा नेताओं में रस्साकसी चल रही है। वहीं, कफ सिरप को लेकर भी प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। कहा कि हजारों करोड़ का घोटाला सामने आ चुका है। मुल्यांकन करने वाले डर के कारण भाग गए हैं। इसके बाद भी बुलडोजर खामोश है। कोई एक्शन नहीं हो रहा है। कफ सिरप की जांच में जुटी एसटीएफ पर भी अखिलेश यादव ने हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.