सात बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार, गुरुकुल में शुरू की वैदिक शिक्षा
हरदोई, जुलाई 5 -- अतरौली, संवाददाता। क्षेत्र के ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा गुरुकुल आश्रम वेद विद्यालय खसरौल भरावन में सात नए बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया। संस्कार के साथ ही सभी बटुकों ने गुरुकुल में प्रवेश लेकर वैदिक शिक्षा पद्धति के तहत अध्ययन प्रारंभ किया। गुरुकुल के संस्थापक स्वामी डॉ. सौमित्रप्रपन्नाचार्य ने बताया कि आयुष पांडेय, रितेश त्रिवेदी, सदानंद पांडेय, यश पांडेय ऋषि, अभि मिश्रा, शौर्य पांडेय सहित सात नए बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। गुरुकुल में उन्हें निःशुल्क वेद, शास्त्र, कर्मकांड, यजुर्वेद तथा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे इन बटुकों का प्रवेश वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन में कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: 101 बटुक ब्रह्मचारियों का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.