सात बच्चों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा रांची
धनबाद, अगस्त 25 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में क्लेफ्ट लिप से पीड़ित सात बच्चों को सर्जरी के लिए सोमवार रांची भेजा गया। पांच महीने से 13 वर्ष तक के इन बच्चों को विशेष वाहन से रांची स्थित देव कमल अस्पताल रवाना किया गया है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि जामडीह टुंडी, मुकुंदा, बरमसिया, नेतवारी आंगनबाड़ी, पुलिस लाइन व हरमाडीह, बांसजोरा के चिह्नित सात बच्चों को रांची भेजा गया। निजी अस्पतालों में इस सर्जरी पर लाखों रुपये का खर्च आता है, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से पूरी तरह निःशुल्क कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री ने 20 बच्चों को भेजा कोच्चि, होगी हृदय सर्जरी अगले दो महीनों के भीतर सदर अस्पताल में ही क्लेफ्ट लिप सर्जरी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.