गवां, मई 7 -- यूपी के संभल में क्षेत्र के देऊपुरा गांव में बुधवार को शादी के मंडप में अजब ही नजारा देखने को मिला। शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं, बस सात फेरे बाकी थे... लेकिन तभी दुल्हन की जगह एक साथ दो युवतियां बैठ गईं। यह नजारा देख बाराती हैरान रह गए और दूल्हा बिफर गया। उसने दो टूक कह दिया.... फेरे लूंगा तो एक से ही, दूसरी से मेरा कोई लेना-देना नहीं। मामला थाने की दहलीज तक जा पहुंचा, जहां दिनभर की जद्दोजहद के बाद आखिरकार 'एक' ही दुल्हन की विदाई तय हो सकी। देऊपुरा गांव में विवाह समारोह का माहौल था। बारात चढ़ चुकी थी और खान-पान के बाद हिंदू रीति-रिवाज से फेरों की तैयारी चल रही थी। जैसे ही अग्नि प्रज्वलित हुई और मंत्रोच्चार शुरू हुआ, अचानक मंडप में एक के बजाय दो युवतियां आकर बैठ गईं। इस अप्रत्याशित घटना से खुशी का माहौल सन्नाटे और फिर...