एत्मादपुर (आगरा), मई 2 -- Agra News: आगरा जिले के एत्मादपुर नगर के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अफरा-तफरी मच गई। घुड़चढ़ी से पहले दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस और परिजनों संग मैरिज होम में पहुंच गई। पत्नी को देखकर दूल्हा बने पति के पसीना छूट गया। मौका पाते ही दूल्हा मैरिज होम के पिछले दरवाजे से भाग निकला। पुलिस ने मौके से दूल्हे के भाई और पिता को हिरासत में ले लिया। अर्ध रात्रि में थाना पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। शनिवार को दुल्हन का विवाह उसकी बड़ी बहन के देवर संग करा दिया गया। मामला कस्बा स्थित एक मैरिज होम का है। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव की 29 वर्षीय पीड़िता को सुबह नोएडा में सूचना मिली थी कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। शुक्रवार को बरात लेकर जा रहा है। इस जानकारी पर पीड़िता के होश उड़ गए। वह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.