सात फेरों के समय देवर ने दुल्हन संग कर दी अजीब हरकत, मंडप के नीचे ही चल गए लात-घूंसे
अतरौली (हरदोई), जुलाई 10 -- Dulha-Dulhan News: यूपी के हरदोई में शादी-बारात के दौरान हंगामा हो गया है। बुधवार की रात आई बारात में दूल्हे के भाई की हरकत ने मंडप के नीचे ही महाभारत करवा दी। अतरौली थाना क्षेत्र के नेवादा विजय गांव में सात फेरों के दौरान दूल्हे के भाई ने दुल्हन का पल्लू खींच लिया। इस बात से गुस्साए लड़की वालों ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि विवाह की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ गईं। मामला थाने तक पहुंचा और दूल्हा-दुल्हन को भी ससुराल जाने से पहले अतरौली थाने जाना पड़ा। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद अधूरी रस्में पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई। नेवादा विजय गांव निवासी राजकुमार की पुत्री नन्ही का विवाह सीतापुर जनपद के गांव व थाना रामपुर कला निवासी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.