मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- मैनपुरी। आपसी मनमुटाव के चलते अलग-अलग रह रहे दंपतियों को जब परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात फेरों का याद दिलाया व उनकी काउंसलिंग की उन्हें अपनी गलती का पछतावा हुआ और साथ रहने की सहमति जताई। दोनों पक्षों में समझौता होने पर केंद्र से 5 पत्रावली पर विदाई दी गई व 37 पत्रावलियों पर सुनवाई कर अगली तारीख नियत की गई। थाना कुरावली के एक ग्राम निवासी महिला ने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि उसका प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति उसे परेशान करने लगे। दूसरी पत्रावली में बेवर निवासी महिला ने करहल निवासी ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया और अतिरिक्त दहेज की मांग का लेकर परेशान करने का आरोप लगाया। तीसरी व चौथी पत्रावली में भोगांव निवासी महिला ने एटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.