सात फेरे लेकर 7 दिन भी नहीं टिकी नई नवेली दुल्हन, पति को गच्चा देकर प्रेमी संग रफूचक्कर
दिनारा, मई 16 -- बिहार के रोहतास जिले में नई नवेली दुल्हन के रफूचक्कर होने का रोचक मामला सामने आया है। शादी में सात फेरे लेने के 7 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने पति और ससुराल वालों को गच्चा देकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। मामला दिनारा प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पति ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते 1 मई को हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से दोनों की शादी संपन्न हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक चल रहा था। ससुराल वाले नई बहू के स्वागत की खुशियां मना ही रहे थे।फिल्मी स्टाइल में प्रेमी के साथ भागी दुल्हन शादी के सप्ताहभर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.