पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 587 वर वधुओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। वर-वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। उन्हें उपहार दिए गए। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक बरखेड़ा जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद और डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। बुद्धवार को विवाह समारोह में कुल 626 में से 587 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें 37 अल्पसंख्यक जोड़े भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों ने वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.