रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक प्रगति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यों एवं अनुसंधान गतिविधियों की सराहना करते हुए इन्हें राज्य और राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय को सात प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों उन्नत गुणवत्ता बीज उत्पादन, शहद उत्पादन, मोटे अनाज (मिलेट्स), सेमीकंडक्टर, बागवानी फसलें जैसे ड्रैगन फ्रूट एवं कीवी, ड्रोन तकनीक तथा सुगंधित (एरोमा) फसलों में अनुसंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.